
Weather Today: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, लेकिन हाड़ कंपाने वाली ठंड से मिली मुक्ति, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम
AajTak
IMD Alert, Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) भी राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश होने व बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. उधर, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना जताई गई है.
City Wise Weather Update, Weather Forecast, 7th January 2022 Temperature: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बारिश की वजह से ठंड अब भी बरकरार है. मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) भी राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश होने व बादल के छाए रहने का अनुमान जताया है. उधर, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना जताई गई है. दिन में हल्की बारिश हो सकती है. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










