
Weather Today: दिल्ली में गर्मी और पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, जानें देशभर का मौसम
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है. कहीं गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है तो कहीं बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं कई इलाकों में अब भी बर्फबारी का अलर्ट है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है. ये सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है. वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी देखी जा रही है. हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को नहीं मिल रहा है. इस बीच कई राज्यों में आज भी बारिश और ओलों का अलर्ट है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली में बढ़ रही गर्मी
दिल्ली में आज, 22 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिल्ली में गुरुवार को तेज हवाएं चलीं. 23 मार्च से 25 मार्च तक भी यहां तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि इन दिनों तापमान में भी बढ़त देखी जाएगी. पूरे मार्च दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
लखनऊ के मौसम का हाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










