
Weather Today: दिल्ली में आज भी हो सकती है बूंदाबांदी, जानें मॉनसून और मौसम का अपडेट
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट से भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज (शनिवार) यानी 05 जून को दिल्ली में बादलों के पहरे के बीच हल्की बारिश यानी बूंदाबांदी (light Rain) होने का अनुमान है.
Today Weather forecast Updates, IMD Alert: उत्तर पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, कर्नाटक तट से केरल तट तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है. जबकि उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में फिर उमस भरी गर्मी हो रही है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट से भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज (शनिवार) यानी 05 जून को दिल्ली में बादलों के पहरे के बीच हल्की बारिश यानी बूंदाबांदी होने का अनुमान है. दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में आज (शनिवार) न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, राजधानी में आज (5 जून) को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










