
Weather Today: दिल्ली, गाजियाबाद में आज छाए रहेंगे बादल, जानें UP समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल
AajTak
देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर जारी होने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो आज रात से ही कई राज्यों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दिया अपडेट.
देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां नजर आने लगेंगी. वहीं, उत्तर पूर्वी भारत और पूर्वी भारत में 30 मार्च से गरज के साथ बारिश का दौर जारी हो सकता है. IMD की मानें तो बारिश का ये नया दौर 01 अप्रैल तक जारी रह सकता है.
दिल्ली के मौसम का हाल देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 29 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 30 और 31 मार्च को काले बादलों का डेरा रहेगा और साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. लखनऊ में 31 मार्च को गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग की मानें तो सुबह के वक्त आसमामन साफ रहेगा. हालांकि, शाम होते-होते गाजियाबाद में आंशिक तौर पर बादल छाए दिख सकते हैं.
तापमान पर क्या है अपडेट मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है. लेकिन, मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो दिन के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. वहीं, दो दिन बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. देश के बाकी हिस्सों में भी तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
इन राज्यों में भी बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और हिमपात शुरू होगा. 30 मार्च की शाम से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू हो जाएंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










