
Weather Today: तूफान की दस्तक के साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
दिल्ली में आज यानी 3 दिसंबर को मुख्यतः आसमान साफ रहेगा. हालांकि, तापमान में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आइए जानते हैं मौसम पर क्या है लेटेस्ट अपडेट.
देश के कुछ राज्यों में तूफान की दस्तक के चलते तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट है तो कहीं मौसम शुष्क बना हुआ है. बंगाल के दक्षिण-पश्चिमी पर बना डिप्रेशन अब गहरे डिप्रेशन में बदल चुका है. इसका असर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु दो राज्यों में देखने को मिल सकता है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में देखा जा सकता है. आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
तूफान पर क्या है अपडेट?
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 दिसंबर की दोपहर तक गहरा दबाव दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुंच सकता है. इसके बाद यह आंध्र प्रदेश के तट के लगभग समानांतर आगे बढ़ सकता है और 5 दिसंबर की सुबह तक चक्रवात के रूप में नेल्लोर और काकीनाड़ा के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है. लैंडफॉल के समय हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे और 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
दिल्ली का मौसम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










