
Weather Today: तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास, उत्तर भारत के इन राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट
AajTak
Rainfall Updates Today: मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. जबकि एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम, उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है. इसके चलते कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं.
Weather Update: दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. साथ ही गुलाबी ठंड का एहसास भी होने लगा है. बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में AQI में सुधार से प्रदूषण से मामूली राहत मिली है. हालांकि, सुबह और शाम के वक्त हल्की धुंध देखी जा सकती है.
पिछले कुछ दिनों से मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है. दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जिसकी वजह से कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है. IMD के मुताबिक, आज (9 अक्टूबर) को भी मध्यम बारिश रहने के आसार हैं. तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 रहने की संभावना है. वहीं, नोएडा की बात करें तो यहां भी आंधी-तूफान के साथ बारिश रहेगी. गुरुग्राम में भी रविवार को बारिश जारी रहेगी.
दिल्ली में कब तक होगी बारिश?
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










