
Weather Today: ठंड से नहीं राहत...कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरे का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
AajTak
Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड (Cold) और शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है. ठिठुरन वाली ठंड के बीच सुबह-शाम के समय घना कोहरा (Fog) देखने को मिल रहा है.
Today Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक फिलहाल ठंड (Cold-winter) से राहत मिलने वाली नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा. Uttar Pradesh | Thick layer of fog affects visibility in Lucknow. Visuals from this morning. pic.twitter.com/eDTGU9ekYk

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









