
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में होगी बारिश... आज से शुरू हो रहा मौसम का नया 'आफतकाल'!
AajTak
हिमालयी क्षेत्रों में आज से एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पहाड़ी इलाकों भारी बर्फबारी होगी तो वहीं इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-NCR में घना कोहरा और प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है.
पहाड़ों पर आज से एक बेहद मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लेह-लद्दाख में भारी बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं. जबकि मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-NCR में घने कोहरे और जहरीले धुएं ने आफत पैदा कर दी है. आईटीओ (ITO) और रफी मार्ग जैसे इलाकों में AQI 434 और 417 रिकॉर्ड किया गया है.
मौसम विभाग का कहना है कि इस सर्दी में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में पहाड़ों पर अब तक बर्फबारी लगभग नहीं हुई है. पिछले कई वर्षों की तुलना में ये स्थिति बेहद चिंताजनक रही है. अब तक आए पश्चिमी विक्षोभ कमजोर थे और ज्यादातर उत्तर की ओर मुड़ जाते थे, जिससे बर्फबारी प्रभावित हुई. लेकिन अब स्थिति बदल रही है.
पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में मौसम अब तेजी से बदल रहा है और आज (19 जनवरी 2026) से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके बाद एक के बाद एक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाले हैं. इससे हिमालयी राज्यों में 20 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जबकि मैदानी इलाकों- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में 23 से 25 जनवरी के बीच अच्छी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में छाई स्मॉग की चादर वहीं, दिल्ली-NCR को एक बार फिर जहरीली हवा और कोहरे ने घेर लिया है. सोमवार सुबह भी राजधानी समेत पूरे एनसीआर में घने स्मॉग और कोहरे की मोटी परत छाई हुई है, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई है. जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं. साथ ही वायु गुणवत्ता का स्तर 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे और बढ़ गए हैं.
गंभीर कैटेगरी में पहुंचा AQI केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 444 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में आता है. ये आंकड़ा शनिवार के 400 (बहुत खराब) से काफी ज्यादा है. कुछ इलाकों जैसे आईटीओ में AQI 434 और रफी मार्ग के पास 417 दर्ज किया गया. पड़ोसी शहरों में भी हालात चिंताजनक रहे- नोएडा का AQI 430 और गुरुग्राम का 378 पहुंच गया.
GRAP-4 की पाबंदियां लागू उधर, वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट के चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-4 के तहत सबसे कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए ग्रैप-4 के तहत अब दिल्ली में निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. स्कूलों और कार्यालयों को हाइब्रिड मोड में चलाने का विकल्प दिया गया है, ताकि सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो सके. प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश पर भी सख्त पाबंदी है. परिवहन उत्सर्जन दिल्ली के PM2.5 लोड में 10.6% के साथ सबसे बड़ा कारण बना हुआ है, जबकि उद्योगों का योगदान 7.7% दर्ज किया गया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






