
टैरिफ का तांडव... ट्रंप के ट्वीट से सालभर टूटती रहीं देशों की तिजोरियां
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए एक केक तैयार हो रहा है. केक टैरिफ की क्रीम होगी. जिस पर लिखा जाएगा- MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन). चेरी-आईसिंग के रूप में होंगे- वेनेजुएला, ग्रीनलैंड और ईरान.
डोनाल्ड ट्रंप के लिए टैरिफ कोई आर्थिक नीति नहीं, यह उनकी मेंटल स्टेट है. जैसे किसी को बहुत गुस्सा आता है, किसी को चाय पसंद है, वैसे ही ट्रंप के लिए टैरिफ है. उन्हें जब लगता है कि दुनिया उनकी बात ध्यान से नहीं सुन रही, तो वे आवाज़ ऊंची नहीं करते. सिर्फ इम्पोर्ट ड्यूटी (टैरिफ) बढ़ा देते हैं. यह उनका स्टाइल है, दुनिया को समझाने के लिए कि व्हाइट हाउस अब कूटनीति नहीं, कलेक्शन सेंटर का नाम है.
ट्रंप के सत्ता में आते ही यह साफ हो गया था कि वे राष्ट्रपति मल्टीलेटरलिज़्म नहीं मानते. वे दुनिया को अपने बराबर वाली सरकारों का समूह नहीं, एक बड़ा बाजार मानते हैं. जहां हर स्टॉल पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ की रसीद टंगी है. जो मोलभाव करेगा, उसे थोड़ी रियायत मिलेगी. जो सवाल पूछेगा, उस पर और टैरिफ लगेगा. किसी भी बहाने से.
पहले साल में ट्रंप ने टैरिफ को उस तरह इस्तेमाल किया, जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने कभी बंदूक और व्यापार को किया था. अंग्रेजों ने पहले व्यापार किया, फिर धमकी दी, और आखिर में शर्तें थोपीं. ट्रंप ने ये क्रम उल्टा कर दिया है. वे पहले शर्तें लादते हैं, फिर टैरिफ लगाते हैं और उसके बाद व्यापार की बात करते हैं. फर्क यह भी है कि पहले के दौर में ब्रिटेन से जहाज आते थे, अब अमेरिका से ट्वीट आते हैं. तब लाल कोट थे, अब लाल टाई है.
पूरा यूरोप ‘ग्रीनलैंड’ समान
अमेरिका के दशकों पुराने मित्र यूरोप को लेकर ट्रंप का ‘मूड स्विंग’ हो गया. यूरोप उन्हें ‘फ्री-राइडर’ लगने लगा. जर्मनी की कारें, फ्रांस की वाइन, स्टील और एल्युमिनियम सब पर टैरिफ की तलवार लटकने लगती हैं. नाटो की बैठकों में पहले डिफेंस पर खर्च की बात होती थी, अब इम्पोर्ट ड्यूटी की होती है. सालभर में इस दोस्ती का नया फॉर्मूला इजात हुआ है- या तो ज्यादा खरीदो, या ज्यादा टैरिफ चुकाओ.
यूरोप ने आनाकानी की तो उसे खामियाजा ग्रीनलैंड के सिर पर तनी अमेरिकी गन के रूप में भुगतना पड़ रहा है. ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप साफ इशारा कर चुके हैं या तो उसे बेचो, वरना मैं छीन लूंगा. सहमा सहमा यूरोप रहम मांग रहा है, लेकिन ट्रंप नहीं पिघल रहे हैं. शनिवार को ही उन्होंने यूरोप के 8 देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए हैं. यकीन जानिए, अब ट्रंप की नजर में पूरा यूरोप ग्रीनलैंड से कम नहीं है. वो कह ही चुके हैं कि सिर्फ ग्रीनलैंड ही नहीं, पूरे यूरोप की जिम्मेदारी अमेरिका ही निभाता आ रहा है. अमेरिका है तो नाटो है, वरना नाटो कुछ नहीं. यूरोप दम साधे ये सब सुन रहा है, देख रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






