
Weather Today: गुजरात-हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में आज कहां-कहां बरसेंगे बादल
AajTak
मॉनसून के मौसम में देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. IMD के मुताबिक, लखनऊ और गाजियाबाद में आज (गुरुवार), 20 जुलाई को बारिश से राहत रहेगी लेकिन गुजरात, हिमाचल और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट है. आइए जानते हैं दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम.
देशभर के तमाम राज्यों में मॉनसून की बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है. भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं तो वहीं, मैदानी इलाकों में नदियों के उफान से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति है. यूपी के आगरा में यमुना का रौद्र रूप देखने को मिला तो वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा की लहरें डरा रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये सिलसिला अभी जारी रह सकता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज यानी 20 जुलाई के लिए गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को राज्य में 115.6 से 204.4 एमएम बारिश हो सकती है. वहीं, 22 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसी के साथ ओडिशा में भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में 20 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
हिमाचल में भी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उपायुक्त ने पहाड़ी राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 20 से 22 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. कमिश्नर के आदेश के अनुसार, "आकस्मिक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के कारण जिला किन्नौर के उप-मंडल निचार और तहसील सांगला के सभी सरकारी/निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी 20 से 22 जुलाई तक बंद रहेंगे.
मॉनसून की बारिश में उफान पर नदियां, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ में स्कूल बंद, महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी अलर्ट नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (गुरुवार) को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










