
Weather Today: गर्मी से राहत! अगले 5 दिन देश के कहीं नहीं हीटवेव की चेतावनी, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
AajTak
Weather Update: मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिन बिहार, झारखंड और केरल में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
Weather Update, IMD Prediction: केरल में मॉनसून की एंट्री से पहले मौसम का मिजाज बदल रहा है. गुजरात-केरल, छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी हैं. पिछले दिनों उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई बारिश के चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली थी. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर राहत की खबर दी है. मौसम विभाग की मानें तो, अगले 5 दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव की कोई चेतावनी नहीं है.
IMD ने दिल्ली के लिए भी राहत की खबर दी है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, अगर आज, 28 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है.
इन राज्यों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग की मानें तो, बिहार, झारखंड और केरल में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. 28 मई को बिहार के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. बिहार की राजधानी पटना में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है.
झारखंड के भी कई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान किया है. वहीं, केरल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
जानिए, अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो कई इलाकों में बारिश हो सकती है, तो कई इलाकों में आसमान साफ रहेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है. साथ ही, लखनऊ में आज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










