
Weather Today: उत्तर भारत के तापमान में गिरावट, इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, जानें मौसम का हाल
AajTak
IMD Rainfall: उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यहां जानें आज के मौसम का हाल.
देश के राज्यों में मौसम का मिजाज़ तेज़ी से बदल रहा है. उत्तर भारत में हल्की ठंड की आहट हो गई तो वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. पहाड़ी राज्यों में भी हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर श्रीलंका के आसपास के क्षेत्रों में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बढ़ रहा है. इसकी वजह से 12-13 नवंबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज, 12 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की मानें तो 16 नंवबर से दिल्ली में अच्छा कोहरा पड़ने की संभावना है. वहीं, अगर वायु प्रदूषण की बात करें तो AQI बहुत खराब कैटेगरी में बना हुआ है. दिल्ली में 11 नवंबर की शाम को दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन पर AQI 350 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा. इसके अलावा सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा साथ ही, गाजियाबाद में भी कोहरा रहेगा. गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 253 दर्ज किया गया.
दिल्ली के मौसम का हाल
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज और कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वो 12 नवंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु-पुदुचेरी-श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाएं.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










