
Weather Today: इन दो राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का हाल
AajTak
IMD Weather Update: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दो राज्यों में हीटवेव की संभावना जताई है. वहीं, कुछ राज्यों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में बढ़त देखी जाएगी. यहां जानें दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक के मौसम का हाल.
देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. वहीं, मौसम वभाग ने ओडिशा में आज यानी 13 अप्रैल से हीटवेव की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों के दौरान देशभर के ज्यादातर राज्यों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखी जाएगी. IMD के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल (Gangetic West Bengal) में कल से हीटवेव की शुरुआत हो गई है.
हीटवेव पर क्या है अपडेट? मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल से हीटवेव की शुरुआत हो चुकी है. ये स्थिति 16 अप्रैल तक जारी रह सकती है. वहीं, अगर ओडिशा की बात करें तो यहां आज से हीटवेव की शुरुआत होगी. ओडिशा में 15 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं. आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़त देखी जाएगी. रविवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज आंशिकतौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं.
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 और 16 अप्रैल को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में 16 अप्रैल को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, आज हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










