
Weather Live: दिल्ली में झमाझम बारिश, बदला मौसम, लेकिन कई इलाकों में पानी भरने से लगा जाम
AajTak
Today Weather Forecast Live Updates, IMD Monsoon Rain: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तर भारत (North India) में एंट्री होने के साथ तापमान (Temperature) में गिरावट आई है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज (बुधवार) यानी 14 जुलाई को भी बारिश (Thundershower with Rain) होने की संभावना है. वहीं, पहाड़ों पर बादल फटने (Cloud Brust) से तबाही का मंजर है. पिछले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. वहीं, भारी बारिश (Heavy Rain) से यूपी, बिहार के कई जिलों में बाढ़ (Flood) जैसी स्थिति है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून (Monsoon) की बारिश से मौसम (Weather) सुहावना हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में फिलहाल बारिश (Rain) का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन (Landslides) से सड़कों पर पहाड़ों का मलबा आ आने से तबाही मची है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज यानी 14 जुलाई को भी बारिश (Rain) की संभावना जताई है. वहीं, मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी होने के साथ हाईटाइड (High Tide) की भी चेतावनी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










