
Weather Forecast: हरियाणा-राजस्थान में हीटवेव का कहर, इन राज्यों में चक्रवात असानी के असर से होगी बारिश
AajTak
Weather Latest Updates: राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान असानी का असर दिखाई देगा, जिसकी वजह से जमकर बारिश होगी.
Weather Update Today: हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है. उधर, यूपी, दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य हैं, जहां पर चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश होगी.
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
इसके अलावा, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. जम्मू की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
जानिए, प्रमुख शहरों का तापमान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










