
Weather Forecast: दिल्ली-UP-हरियाणा से कश्मीर तक... आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल, कम होगा तापमान!
AajTak
13 और 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
पहाड़ों पर बर्फबारी तो कुछ राज्यों में हीटवेव का दौर चल रहा है. वहीं कुछ राज्य अत्यधिक बारिश से जूझ रहे हैं. मार्च के महीने में देशभर में तरह-तरह के मौसम के रंग नजर आ रहे हैं लेकिन आज यानी 13 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. इससे लू वाले इलाकों को राहत मिलेगी. वहीं, दिल्ली को भी दिनभर की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी अभी जारी रहने वाली है.
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा रात में बूंदाबांदी की संभावना है. इसके अलावा आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और दिन के वक्त तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि इसके बाद मौसम में सुधार के साथ बारिश की संभावना बन रही है. ये सिलसिला 15 मार्च तक रह सकता है और तापमान में कुछ गिरावट की भी संभावना है.
पहाड़ों पर बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी
इसके अलावा स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, अब से 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 14 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी संभव है. 15 मार्च तक पंजाब में, 13 से 15 मार्च के बीच हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
इन इलाकों में भी बारिश के आसार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










