
Weather Forecast: दिल्ली में 30 डिग्री तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी का अपडेट, जानें आज के मौसम का हाल
AajTak
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अब तापमान में बढ़त देखी जाएगी. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है. इन दिनों उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है. जानें आज के मौसम पर क्या है लेटेस्ट अपडेट्स.
IMD Weather Forecast: देश के अधिकतर हिस्सों में अब तापमान बढ़ रहा है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालयी क्षेत्र में 18 से 21 फरवरी के बीच बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं, कल कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम राजधानी दिल्ली में आज यानी 17 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा दिल्ली में हल्का कोहरा भी रह सकता है. आनेवाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री रह सकता है. वहीं, 19-20 फरवरी को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त लखनऊ में कोहरा देखने को मिल सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं यहां भी सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है.
बारिश-बर्फबारी का अपडेट जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा, देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










