
'राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं महिलाएं', CM भगवंत मान ने महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
AajTak
मोहाली में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया. उन्होंने महिलाओं से राजनीति और निर्णय लेने वाले शीर्ष पदों पर आने की अपील की. सीएम ने स्पष्ट किया कि 'AAP' सरकार महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि सत्ता में हिस्सेदारी भी दे रही है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को मोहाली में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने और फैसले लेने वाले शीर्ष पदों पर आसीन होने की अपील की. मोहाली में आयोजित कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ये बेहद जरूरी है कि लड़कियां आगे आएं और शिक्षा के माध्यम से खुद को सशक्त बनाएं. ये देश के लिए लाभदायक है, क्योंकि घर और परिवार को बेहतर तरीके से संभालने वाली महिलाएं देश की व्यवस्था को भी बेहतर ढंग से चला सकती हैं. राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही.
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी उन्होंने महिलाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लड़कियों को आगे आकर राजनीति में कदम रखना चाहिए, ताकि वो निर्णय लेने में सक्रिय भागीदार बन सकें और समाज में जरूरी बदलाव ला सकें. आज लड़कियां लगभग हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, लेकिन राजनीति में अभी-भी पीछे हैं. इस क्षेत्र को लंबे वक्त से पुरुषों का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि महिलाएं यहां भी अपनी पहचान बनाएं. समानता पर आधारित समाज और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है. महिलाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वो और उनके परिवार अपने वोट का इस्तेमाल पूरी समझदारी और जिम्मेदारी से करें, ताकि विधानसभा और संसद के लिए योग्य नेताओं का चयन हो सके.
प्रशासन में बढ़ता महिला का दबदबापंजाब के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार ने पिछली किसी भी सरकार की तुलना में सबसे अधिक महिला डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी नियुक्त किए हैं. उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है, जिसे पंजाब की महिलाओं को भी अपनाना चाहिए. मान ने कहा कि माता गुजरी जी और माई भागो जैसी महान हस्तियों से प्रेरणा लेकर पंजाबी महिलाओं को हर क्षेत्र की ऊंचाइयों को छूना चाहिए.
'मांवां-धियां सत्कार' योजना मुख्यमंत्री ने बताया कि 'मांवां-धियां सत्कार' योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जिसका पंजीकरण 13 अप्रैल से शुरू होगा. इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. साथ ही, 'मेरी रसोई' योजना के तहत 40 लाख परिवारों को राशन किट दी जाएगी, जिसमें दाल, चीनी, तेल और नमक शामिल होगा. ये कदम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करेगा.
शिक्षा और मुफ्त सुविधाओं का महत्वभगवंत मान ने शिक्षा को गरीबी के चक्र को तोड़ने का एकमात्र तरीका बताया. उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं और बस यात्रा जैसी सुविधाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं. पंजाब में 5.89 लाख ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है और उन्हें 147 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है, लेकिन महिलाओं को भी नए कौशल सीखकर समय के साथ अपडेट रहना होगा. साथ ही समारोह में उपस्थित 'AAP' पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले ऐसे कार्यक्रम केवल अमीर परिवारों की महिलाओं तक सीमित थे. पहली बार सामान्य परिवारों की महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है. ये पहल महिलाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






