
Weather Forecast: दिल्ली में बारिश, UP को मिलेगी ठंड से राहत, जानें आज के मौसम पर क्या है IMD का अपडेट
AajTak
Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही, पहाड़ों पर बर्फबारी भी देखने को मिलेगी. हालांकि उत्तर प्रदेश को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में आज शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति रह सकती है. यहां पढ़िए आज के मौसम का पूरा अपडेट.
IMD Weather Forecast, Rainfall: शीतलहर से परेशान उत्तर भारत को आज यानी 19 जनवरी से शीतलहर से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात को दस्तक दे चुका है, जिसका असर आज देखने को मिल सकता है. इसके अलावा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर असर डालेगा. इसके अलावा, 23 से 25 जनवरी के बीच इसका असर उत्तर पश्चिम भारत पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा. मौसम विभाग ने बताया कि कल से शीतलहर से राहत रहेगी.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत हल्की बारिश हो सकती है. 23 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 24 जनवरी को भी बारिश के आसार हैं. 25 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के सुदूर इलाकों में बहुत हल्की बारिश देखने मिलेगी.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. सुबह के वक्त लखनऊ में कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, दिन के वक्त आसमान साफ रहने के आसार हैं. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज कोहरे का कोई पूर्वानुमान नहीं है.
अन्य राज्यों का हाल
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर पश्चिम भारत में 19 और 20 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया जा सकता है. अगर कोहरे की बात करें तो सुबह और शाम के वक्त हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति रह सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










