
Weather Forecast: उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, इन राज्यों में फिर लौटेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी जानकारी
AajTak
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड बढ़ सकती है. वहीं, हिमालय में पश्चिमी विभोक्ष के चलते पूरे उत्तर भारत में बारिश और कुछ हिस्सों में बर्फबारी एवं ओलावृष्टि होने के आसार जताए गए हैं.
उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में ठंड के बीच बारिश और बर्फबारी होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड बढ़ सकती है. वहीं, हिमालय में पश्चिमी विभोक्ष के चलते पूरे उत्तर भारत में बारिश और कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने के आसार हैं. देश की मौसम प्रणाली मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिम हवाओं के साथ अपनी धुरी से 5.8 किमी ऊपर औसत स्तर पर लगभग 65 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है. वहीं, उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 ऊपर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएं जारी हैं और एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर है. जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक दिल्ली के मौसम का हाल दिल्ली में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिसके चलते देश की राजधानी में हल्की बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली में फिर से कोहरा छा सकता है. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
कैसा रहेगा देश का मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें काफी कमी आ जाएगी. वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. पूर्वी असम में भी हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










