
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
AajTak
Rain in UP: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, पहासू, देबाई, नरौरा, अतरौली, खैर, अलीगढ़, राया, मथुरा, टूंडला, आगरा (यूपी) और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.
Weather Forecast Today: उत्तर मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे वातावरण में नमी आ रही है, जिसकी वजह से पश्चिम यूपी और दिल्ली एनसीआर में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. 17/09/2021: 06:55 IST; Light to moderate intensity intermittent rain would occur over and adjoining areas of Jahangirabad, Anupshahar, Shikarpur, Pahasu, Debai, Narora, Atrauli, Khair, Aligarh, Raya, Mathura, Tundla, Agra (U.P.) during next 2 hours. pic.twitter.com/GiHk2ZXidG

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









