
Weather Alert: पहाड़ों पर कुदरत का क्रोध! बादल फटने से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल भी बंद
AajTak
जम्मू-कश्मीर सरकार ने खराब मौसम के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में सभी शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार (18 अगस्त) को बंद रखने का आदेश दिया है. ऐसा क्षेत्र के दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर किया गया है.
पहाड़ों पर कुदरत का क्रोध बरस रहा है, कहीं बाढ़ बारिश ने लोगों की जिंदगी पर खतरा ला दिया है, कहीं चटकती चट्टानें और दरकते पहाड़ लोगों के दिलों में खौफ भर रहे हैं. इन सबके बीच लगातार बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, जो लोगों को दहशत में डाल रही हैं, इस बार तबाही कठुआ में मची है, कठुआ में बादल फटने के बाद हालात बिगड़े हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर सरकार ने खराब मौसम के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में सभी शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार (18 अगस्त) को बंद रखने का आदेश दिया है. ऐसा क्षेत्र के दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर किया गया है. बता दें कि पिछले चार दिनों में किश्तवाड़ जिले के चिसोती गांव और कठुआ जिले के जोध घाटी और जंगलों वाले क्षेत्रों में बादल फटने की तीन घटनाओं में 68 लोगों की मौत हो गई और 122 अन्य घायल हो गए.
इन जिलों में बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन का खतरा
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम संबंधी परामर्श जारी किया है, जिसमें 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है. इसमें कहा गया है, "संवेदनशील इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़ आने, भूस्खलन का खतरा है. अलर्ट पर जिलों में जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्से शामिल हैं."
14 अगस्त को, बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने किश्तवाड़ के मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले आखिरी मोटर-सक्षम गाँव चिसोटी को तबाह कर दिया, जिसमें 61 लोगों की मौत हो गई और 116 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 81 तीर्थयात्री और एक सीआईएसएफ कर्मी शामिल हैं. 17 अगस्त को कठुआ ज़िले में बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और पाँच अन्य घायल हो गए. यह आपदा रात भर हुई भारी बारिश के बीच राजबाग और जंगलोट के जोध घाटी गाँवों में आई.
कठुआ में प्राकृतिक आपदा अचानक से आई, किसी को अंदेशा तक नहीं हुआ, यही वजह है कि लोग इसकी चपेट में आ गए, बादल फटने के अलावा कठुआ में जबरदस्त बरसात भी हो रही है, जिसकी वजह से शहर में सैलाब है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के किश्तवाड़ के बाद अब मंडी में बादलों ने कोहराम मचाया है, यहां भी बादल फटने के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं, लोगों के घरों में सैलाब घुस आया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






