
Weather Alert: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में बारिश-गरज और बिजली की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
AajTak
आज पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
देशभर में मॉनसूनी बरसात का सिलसिला जारी है. उत्तराखंड, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है. हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश की कमी देखने को मिल रही है. दिल्ली में एक-दो दिन के ब्रेक के साथ बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतर इलाकों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. वहीं मौसम विभाग ने सात दिनों तक कुछ राज्यों में बारिश-गरज और बिजली का अलर्ट जारी किया है.
अगले 7 दिनों तक बारिश-गरज और बिजली की संभावना
आईएमडी के ताजा अनुमान के मुताबिक, 21 जुलाई जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, 17 जुलाई तक राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 17 जुलाई से 21 जुलाई तक उत्तराखंड में, 17 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
आज इन राज्यों में बारिश की संभावना
आज (16 जुलाई) के मौसम की बात करें तो स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
हल्की से मध्यम बारिश सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तर बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में संभव है. हल्की बारिश मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम राजस्थान और सौराष्ट्र एवं कच्छ में भी हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










