
Water Crisis in Delhi: गर्मियों में क्यों सूख जाता है दिल्ली का गला, राजधानी क्यों मांगने लगती है पानी!
AajTak
राजधानी दिल्ली का गला एक बार फिर सूख रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में कई दिनों से पानी का संकट बना हुआ है. सोशल मीडिया पर लोग दावे कर रहे हैं कि 4-5 दिन से उनके यहां पानी नहीं आया है. लेकिन दिल्ली में हर साल पानी का संकट आने का कारण क्या है? जानें इस रिपोर्ट में...
दिल्ली का वसंत कुंज. यहां के दलित एकता कैम्प में अप्रैल के आखिर में एक महिला की हत्या हो गई. इस हत्या की वजह पानी था. श्याम कला नाम की महिला रोज सुबह पानी भरने जाती थी. 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे इसे लेकर उसका पड़ोसी से झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना बढ़ा कि पड़ोसी अर्जुन ने चाकू से उसका गला रेत दिया. श्याम कला का पति उसे बचाने आया तो उसका भी हाथ काट दिया.
ये घटना बताती है कि दिल्ली में पानी को लेकर कितनी मारामारी है. दिल्ली में हर साल गर्मियों के मौसम में और मॉनसून आने से पहले पानी की किल्लत शुरू हो जाती है. छोटे-छोटे इलाकों में पानी भरने को लेकर झगड़े होते रहते हैं.
हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में पानी का संकट खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनके यहां 4-5 दिन से पानी नहीं आ रहा. अगर किसी इलाके में टैंकर पहुंच भी रहा है तो उसमें इतने पाइप डाल दिए जाते हैं कि थोड़ी ही देर में टैंकर खाली हो जाता है.
लेकिन दिल्ली में पानी का संकट आम बात क्यों होती जा रही है? ये समझने से पहले वहां की जियोग्राफी समझना जरूरी है. दिल्ली एक लैंडलॉक स्टेट है, यानी चारों ओर से जमीन से घिरा हुआ. दिल्ली का अपना कोई पानी का बहुत बड़ा जरिया नहीं है. दिल्ली को पानी के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा पर निर्भर होना पड़ता है. इसमें भी सबसे बड़ा हिस्सा हरियाणा का है.
ये भी पढ़ें-- हाय गर्मी!!! रोटी, नौकरी और मकान, सब छीन लेगा बढ़ता हुआ तापमान
लेकिन हरियाणा क्यों?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










