
Warm Winters: इस बार की सर्दी कराएगी गर्मी का एहसास! जानिए मौसम वैज्ञानिक ऐसा क्यों कह रहे हैं?
AajTak
इस बार भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी कम पड़ेगी. यह भविष्यवाणी की है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने. न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहेगा. वजह है अल-नीनो. 1901 के बाद से लेकर अब तक सिर्फ 2023 इकलौता साल है, जो इतना गर्म रहा है. अगस्त, सितंबर और नवंबर महीने भी गर्म रहे हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ महीनों में सर्दियां कम पड़ेंगी. यानी न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा रहेगा. IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि इस बार ठंड कम पड़ेगी. यानी इस साल दिसंबर से लेकर अगले साल फरवरी तक देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है.
इस साल के अगस्त, सितंबर और नवंबर महीने 1901 के बाद से अब तक के सबसे गर्म रहे हैं. इस साल दिसंबर से अगले साल फरवरी के बीच, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है. बाकी देश में सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है. इन्हीं तीन महीनों में देश के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों में शीतलहर सामान्य से कम होने की संभावना है.
बारिश भी पूरे देश में अलग-अलग तरह से होगी
तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, यानी, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में दिसंबर में सामान्य बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों, मध्य और पूर्वी भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है. पूर्वोत्तर के कई हिस्सों, उत्तरी प्रायद्वीप और देश के मध्य हिस्से के आसपास सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है.
दिसंबर में तापमान अधिक रहेगा, आगे भी यही अनुमान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










