
VVIP कल्चर का विरोध, प्रिंसिपल की बेइज्जती, कर्मचारी की खुदकुशी और विसरा रिपोर्ट में खेल... 'अयोध्या कांड' की हैरतअंगेज कहानी
AajTak
अयोध्या के एक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रभुनाथ मिश्रा ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की. अस्पताल में इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई. मौत के कारण का पता लगाने के लिए विसरा सैंपल लखनऊ फॉरेंसिक लैब भेजा गया. लैब की रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई. इसके बाद परिवार के शक जताने पर विसरा सैंपल हैदराबाद भेजा गया.
अयोध्या के एक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रभुनाथ मिश्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. उन्हीं के अस्पताल में इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई. मौत के कारण का पता लगाने के लिए विसरा सैंपल लखनऊ फॉरेंसिक लैब भेजा गया. लैब की रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई. इसके बाद परिवार के शक जताने पर विसरा सैंपल हैदराबाद भेजा गया. वहां की लैब रिपोर्ट ने खुलासा किया कि विसरा सैंपल बदल दिया गया है. ये हैरान कर देने वाला खुलासा था.
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विसरा सैंपल के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है? क्या किसी शख्स की विसरा की पूरी रिपोर्ट ही बदली जा सकती है? क्या रेप के केस में भी डीएनए सैंपल के साथ फ्रॉड होता है? आजतक ने दो साल पहले फरवरी 2023 में कुछ फॉरेंसिक लैब के ऊपर एक स्टिंग ऑपरेशन किया था. इसमें ये सनसनीखेज खुलासा हुआ था कि विसरा और डीएनए रिपोर्ट को बदला जा सकता है. इसके लिए बाकयदा लाखों रुपए की घूस ली जाती है.
वो बात पुरानी थी, अब केस नया है. अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में प्रभुनाथ मिश्रा काम करते थे. 7 अगस्त 2024 को इन्होंने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी. जब घरवालों को पता चला की प्रभुनाथ ने जहर खा लिया है तो वो फौरन उसे उसी मेडिकल कॉलेज में ले गए. लेकिन उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उनको लखनऊ रेफर किया गया था. मेडिकल कॉलेज की डिस्चार्ज स्लिप में साफ लिखा गया कि मामला अज्ञात जहर का है.
लखनऊ रेफर किए जाने के बाद प्रभुनाथ मिश्रा को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 8 अगस्त को भर्ती किया गया. लेकिन उसी रोज उनकी मौत हो गई. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ही प्रभुनाथ का पोस्टमॉर्टम हुआ. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये लिखा गया कि मौत की वजह पता नहीं चल रही इसीलिए विसरा प्रिजर्व करके उसे फॉरेंसिक लैब भेजने की जरूरत है ताकि विसरा रिपोर्ट के जरिए ये पता किया जा सके कि प्रभुनाथ ने कौन सा जहर खाया था.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अब प्रभुनाथ के विसरा को लखनऊ एफएसएल यानि फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेज दिया जाता है. लेकिन जैसे ही लखनऊ फॉरेंसिक लैब से विसरा की रिपोर्ट आती है, प्रभुनाथ मिश्रा के पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. क्योंकि उन्होंने जहर खाने के बाद ना सिर्फ अपने घरवालों को ये बात बताई थी बल्कि अस्पताल में उसका इलाज भी जहर को लेकर ही हो रहा था. लेकिन लखनऊ एफएसएल की रिपोर्ट में विसरा से कोई भी जहर नहीं मिला.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








