
Virgin लड़की से संबंध बनाने से नपुंसकता ठीक होने का दावा... 25 लाख में होता था सौदा, 2 गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करवाने के लिए ग्राहकों से मोटा पैसा वसूलता था. गिरोह 12 से 13 साल की बच्चियों को खोजता था. ग्राहकों को वीडियो कॉल पर लड़कियां दिखाई जाती थीं. फिर पसंद आने पर सौदा तय होता था.
मैसूर पुलिस ने एनजीओ ओडानाडी सेवा संस्था के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को देह व्यापार से बचाया और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बेंगलुरु निवासी शोभा और उसका सहयोगी तुलसी कुमार शामिल हैं.
25 लाख रुपये की मांग पर हुआ पर्दाफाश पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करवाने के लिए ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था. इस मामले में शोभा और तुलसी कुमार ने एक 12-13 साल की बच्ची के 'पहले यौन शोषण' (वर्जिनिटी) के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि यह नेटवर्क उस अंधविश्वास पर आधारित था जिसमें माना जाता है कि कुंवारियों के साथ संबंध बनाने से यौन रोग और नपुंसकता दूर हो जाती है. इस गलत मान्यता के कारण लोग बड़ी रकम खर्च करने को तैयार रहते थे और यही मांग इस अपराध को बढ़ावा दे रही थी.
व्हाट्सएप वीडियो पर दिखाई गई बच्ची सूत्रों के मुताबिक, शोभा संदिग्ध ग्राहकों से संपर्क करती थी और नाबालिग बच्ची को व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए दिखाकर सौदेबाजी करती थी. एनजीओ को इस जानकारी की भनक लगी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सतर्क किया. इसके बाद पुलिस, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के साथ मिलकर योजना बनाई.
बच्ची संग पहुंची और दबोची गई रविवार दोपहर करीब 2 बजे शोभा बच्ची को लेकर विजय नगर चौथे फेज स्थित सरकारी बालिका गृह के पास पहुंची. वहीं सौदेबाजी के दौरान जैसे ही उसने 25 लाख रुपये की मांग की, पुलिस ने मौके पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया.
रिश्ते को लेकर झूठ बोलती रही शोभा गिरफ्तारी के बाद शोभा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. पहले उसने बच्ची को अपनी बेटी बताया, फिर भाई की बेटी कहा और बाद में गोद ली हुई बच्ची का दावा किया. लेकिन पूछताछ में उसने आखिरकार सच स्वीकार कर लिया. वहीं, उसका साथी तुलसी कुमार खुद को शोभा का पति बता रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










