
Virat Kohli Test retirement News: पहले रोहित शर्मा, अब विराट कोहली? 4 दिन में ROKO का टेस्ट युग खत्म, ऐसा रहा क्रिकेट करियर
AajTak
Virat Kohli-Rohit Sharma Retires From Test Cricket: 7 मई को रोहित शर्मा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लिखी और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया, अब विराट कोहली के बारे में भी खबर आ रही है कि वह टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलेंगे.
Virat Kohli-Rohit Sharma Retires From Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से ROKO (रोहित-कोहली) युग खत्म हो गया है. 7 मई को रोहित शर्मा ने ऐलान किया कि वो टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलेंगे. 10 मई को खबर आई कि विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे.
कुल मिलाकर 4 दिनों के अंदर रोहित और कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरें आईं. हालांकि खुद विराट कोहली और BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पर, अब इसे तय ही माना जाना चाहिए कि फैन्स रोहित के बाद कोहली को टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे.
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने को लेकर BCCI को जानकारी दे दी है. यह रिपोर्ट 10 मई को सामने आई. ऐसे में उनके इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा बनने की संभावना बेहद कम है. हालांकि, BCCI के एक अधिकारी ने कोहली से इस फैसले पर दोबारा सोचने की अपील की है. अब यह देखना होगा कि सेलेक्शन कमेंटी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगी, तब कोहली के भविष्य को लेकर क्या फैसला लिया जाता है.
विराट कोहली से पहले हिटमैन रोहित शर्मा ने बुधवार (7 मई को) को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. 7 मई को उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और रेडबॉल क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया. हालांकि वो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच खेलना जारी रखेंगे, जो उनका मजबूत पक्ष रहा है. 38 साल के रोहित शर्मा ने पिछले साल वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 फॉर्मेट से से संन्यास ले लिया था. वहीं विराट ने भी तब संन्यास को ऐलान किया था.
रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था- सभी को नमस्कार, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं, व्हाइट बॉल जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आपका शुक्रिया. मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









