
Virat Kohli's Return To Ranji Trophy: कोटला में शुरू हो रहा 'विराट शो', किंग कोहली के क्रीज पर उतरते ही स्टेडियम के स्टैंड होंगे 'फुल'
AajTak
विराट कोहली के प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने वाला है. गुरुवार से कोटला में शुरू हो रहे रणजी मुकाबले में सारी निगाहें किंग कोहली पर होंगी. दिल्ली के पहले बल्लेबाजी करने पर दर्शक यही चाहेंगे कि कोहली जल्दी से क्रीज पर उतरें.
विराट कोहली रणजी मुकाबले में उतर रहे हैं. कोटला में कोहली की करिश्माई मौजूदगी से एक ओर जहां प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है, वहीं खराब दौर से जूझ रही दिल्ली की टीम का मनोबल भी बढ़ा होगा. दिल्ली की टीम रेलवे के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के आखिरी मैच में जीत के साथ विदा लेने के इरादे से उतरेगी. वैसे, कोहली को खेलते देखने आने वाले दर्शकों को नतीजे की परवाह कहां है. अरुण जेटली स्टेडिय में यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे शुरू होगा.
दिल्ली की टीम अगर पहले गेंदबाजी करती है तो मैदान में 3000 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे, लेकिन दिल्ली के पहले बल्लेबाजी करने पर दर्शक यही चाहेंगे कि कोहली जल्दी से क्रीज पर उतरें. लेकिन अगर ‘किंग कोहली’ जल्दी आउट हो जाते हैं तो... ? फिर रणजी ट्रॉफी वापस ‘रणजी ट्रॉफी’ ही हो जाएगा, जिसमें चार-पांच मीडिया के लोग और सौ-दो सौ दर्शक मैदान पर होते हैं.
कोटला मैदान से होगी लाइव स्ट्रीमिंग
कोहली की वापसी को लेकर इस तरह की हाइप है कि फिरोज शाह कोटला मैदान पर से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऐन मौके पर व्यवस्था की गई है. कोहली 12 साल और तीन महीने बाद रणजी मैच खेलेंगे. रेलवे की टीम पर भी कोहली का करिश्मा छाया हुआ है और उसके कुछ खिलाड़ी अभ्यास के पहले दिन आधुनिक क्रिकेट के इस महानायक के साथ तस्वीरें लेते दिखे.
Virat Kohli meeting with fans after practice session #ranjitrophy2025 pic.twitter.com/EciUFiesqY
दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने मैच से पूर्व कहा ,‘मैंने आईपीएल में विराट भैया के खिलाफ खेला है. यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि ऋषभ के बाद अब विराट भैया मेरी कप्तानी में खेल रहे हैं.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











