
IPL 2026: वो 5 विदेशी खिलाड़ी जो इस सीजन बल्ले से मचा सकते हैं तबाही, आंकड़े हैं बेमिसाल
AajTak
IPL 2026 में कई विदेशी बल्लेबाज अपनी शानदार फॉर्म के दम पर छा सकते हैं. आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. ऐसे में उन खिलाड़ियों का जिक्र जरूरी है जो हाल के दिनों में टी20 फॉर्मेट में छाए हुए हैं. विदेशी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल एक बड़ा मंच रहा है.
आईपीएल हर साल ऐसे विदेशी खिलाड़ियों को मौका देता है, जो आगे चलकर बड़े स्टार बन जाते हैं. IPL 2026 में भी कई ऐसे ओवरसीज बल्लेबाज हैं, जो अपनी हालिया फॉर्म के दम पर इस सीजन में धमाल मचा सकते हैं. पावर हिटिंग हो, टॉप ऑर्डर में स्थिरता या फिर मिडिल ऑर्डर में फिनिशिंग. विदेशी खिलाड़ी अक्सर IPL में मैच का रुख बदल देते हैं. ऐसे में इस बार भी फैंस की नजर कुछ खास नामों पर टिकी हुई है, जो इस सीजन में बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं.
आइए जानते हैं ऐसे 5 विदेशी बल्लेबाज जो IPL 2026 में छा सकते हैं.
टिम सीफर्ट
टिम सीफर्ट इस सीजन के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. 2025-26 टी20 चक्र में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 300 से ज्यादा रन बनाए, उनका औसत 45 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 160+ रहा. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में भी उन्होंने शानदार पारियां खेलीं, जिससे साबित होता है कि वो दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. अगर उन्हें केकेआर में लगातार मौका मिला, तो वो बड़ा नाम बन सकते हैं.
फिन एलन
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. T20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने शानदार शतक लगाया. सिर्फ 33 गेंदों में 100 रन. उनका स्ट्राइक रेट 170+ है और वो बिना डर के बड़े शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं. IPL जैसे फॉर्मेट में वो किसी भी गेंदबाजी अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं. देखना होगा की केकेआर उनका कैसे इस्तेमाल करती है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











