3 करोड़, सरकारी नौकरी... फिर भी नियुक्ति पत्र लेने क्यों नहीं पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, खुद ही बताई वजह, VIDEO
AajTak
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल कोटे से रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया. IPL कैम्प के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सके. जल्द ही लखनऊ जाकर नियुक्ति पत्र लेंगे और पदभार संभालेंगे.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल कोटे के तहत रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त किए जाने पर आभार जताया है. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया.
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए सरकार के आभारी हैं. उन्होंने 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया. रिंकू ने इस वीडियो में कहा - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुझे ₹3 करोड़ की सम्मान राशि एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के रूप में दायित्व प्रदान करने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभारी हूं.
वहीं इस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से वो नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी के कैम्प में व्यस्त थे. हालांकि उन्होंने कहा कि वह जल्द ही लखनऊ पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे.
राज्य के खेल निदेशक आर पी सिंह ने PTI को बताया कि IPL प्रतिबद्धताओं के चलते रिंकू समारोह में नहीं आ पाए, लेकिन उन्होंने अपनी कृतज्ञता पहले ही व्यक्त कर दी थी. उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू को लखनऊ स्थित खेल निदेशालय कार्यालय में समय मिलने पर जॉइन कराया जाएगा.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुझे ₹3 करोड़ की सम्मान राशि एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के रूप में दायित्व प्रदान करने के लिए मैं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी का हृदय से आभारी हूं। -रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर pic.twitter.com/7BQCrNOhfI
खेल निदेशक के अनुसार, रिंकू सिंह को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे वह भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के साथ-साथ प्रशासनिक भूमिका भी निभा सकें.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











