
Virat Kohli, Ind Vs Sa: ‘जब मैं कप्तान बना तो हम नंबर 7 पर थे’, कोहली ने बताया कैसे टेस्ट में बेस्ट बनी टीम इंडिया
AajTak
पीठ दर्द की वजह से विराट कोहली जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले थे. मीडिया के सामने आए विराट कोहली से उनकी कप्तानी पर भी बात की गई, इस दौरान विराट कोहली ने कहा कि जब वह टेस्ट कप्तान बने थे तब हम टेस्ट में नंबर-7 पर थे और आज हम काफी आगे आ गए हैं.
Virat Kohli, Ind Vs Sa: टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की केपटाउन टेस्ट में प्लेइंग-11 में वापसी हो रही है. पीठ दर्द की वजह से विराट कोहली जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले थे. मीडिया के सामने आए विराट कोहली से उनकी कप्तानी पर भी बात की गई, इस दौरान विराट कोहली ने कहा कि जब वह टेस्ट कप्तान बने थे तब हम टेस्ट में नंबर-7 पर थे और आज हम काफी आगे आ गए हैं. विराट कोहली ने कहा कि हम उस वक्त को देखते हैं, तो यकीन करना मुश्किल होता है कि जब मैं कप्तान बना तो हम नंबर सात पर थे. अब हम उसपर विश्वास नहीं करते हैं, क्योंकि लंबे वक्त से हम नंबर एक पर ही हैं. ये पूरी टीम की मेहनत का नज़रिया है. कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हां, मैंने एक प्लान टीम के सामने जरूर रखा. अपने पैशन के साथ हमने टेस्ट क्रिकेट में जोश भरने और मैच जीतने की पूरी कोशिश की. जिसकी वजह से हम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. कप्तान कोहली बोले कि वनडे, टी-20 काफी अलग हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट अलग तरीके से चलता है. हमने टेस्ट टीम में बेहतरीन फास्ट बॉलिंग लाइनअप तैयार किया है, अब हमें सोचना पड़ता है कि किसे बाहर बैठाएं. हमारी टेस्ट टीम इसलिए ही बेहतर है, क्योंकि तेज गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











