
12 डबल हेडर, 13 वेन्यू और 70 मैच... IPL 2026 के शेड्यूल में क्या खास है?
AajTak
आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी होते ही क्रिकेट फैन्स के बीच उत्साह चरम पर पहुंच गया है. 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चलने वाला आईपीएल सीजन एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच का महाकुंभ बनने जा रहा है, जहां हर दिन फैन्स को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे.
IPL 2026 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल 26 मार्च (गुरुवार) को जारी कर दिया गया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाड और असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के चलते पहले 20 ही मैचों का शेड्यूल जारी किया था. अब बाकी लीग मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है. आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी, जबकि फाइनल 31 मई को खेला जाना प्रस्तावित है.
इस सीजन में भी 10 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जो देश के 13 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित होंगे. सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेंगी. टॉप-चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी. चार प्लेऑफ मैचों के लिए बीसीसीआई शेड्यूल और वेन्यू की जानकारी बाद में देगा.
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से होगी जंग
आईपीएल 2026 के लीग मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) और गुवाहाटी में खेले जाएंगे. आईपीएल 2026 का पहला फेज 28 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक चलेगा. फिर दूसरा फेज 13 अप्रैल से शुरू होगा और 24 मई तक जारी रहेग. पहले फेज में 20 और दूसरे फेज में 50 मुकाबले खेले जाएंगे.
उद्घाटन मुकाबला इन दो टीमों के बीच इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरे फेज का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हैदराबाद में आयोजित होगा.
इस सीजन में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगेय डबल हेडर का अर्थ होता है- एक दिन में दो मैच. ये मुकाबले शनिवार और रविवार को होंगे. दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे. इस बार 58 लीग मुकाबले शाम के समय आयोजित किए जाएंगे.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











