
17 शहर, 22 मुकाबले... BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल
AajTak
टीम इंडिया के घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है, जो क्रिकेट फैन्स के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आने वाला है. इस घरेलू सीजन में भारतीय टीम 22 मुकाबले 17 शहरों में खेलेगी. यह पूरा सीजन क्रिकेट के फुल एंटरटेनमेंट का वादा करता है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड BCCI) ने टीम इंडिया के होम सीजन (2025-26) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह सीजन बेहद व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है, जिसमें भारत चार धुरंधर टीमों वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. इस पूरे होम सीजन में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे.
सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी. वेस्टइंडीज की टीम इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी. वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे. जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे.
इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. वनडे मुकाबले दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे. जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे.
जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे.
सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 होगी. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी 2027 से नागपुर में होगा, इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे.
वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2:00 बजे 30 सितंबर- दूसरा वनडे, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे 3 अक्तूबर- तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










