
BCCI के नए ऐलान से रोहित-कोहली को कितने ODI मिलेंगे? देखें वर्ल्ड कप 2027 से पहले का शेड्यूल
AajTak
बीसीसीआई के नए शेड्यूल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से दूरी के बाद अब दोनों दिग्गज वनडे फॉर्मेट में लगातार एक्शन में नजर आने वाले हैं. आने वाले 10 महीनों में टीम इंडिया कम से कम 20 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए तैयारियों में व्यस्त हैं. कोहली आगामी आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स (RCB) के लिए धूम मचाएंगे. वहीं रोहित मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा है. ये दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में फैन्स अब पहले की तुलना में इन दोनों को कम मैदान पर देख पाते हैं.
भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अगली वनडे एंट्री जून 2026 में होगी. वैसे फैन्स के लिए अच्छी बात यह है कि रोहित-कोहली (ROKO) आईपीएल के बाद भी एक्शन में व्यस्त रहेंगे. रोहित-कोहली की निगाहें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर हैं. ऐसे में हर ओडीआई मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: ट्रॉफी बस 3 गेंद दूर… फिर भी कांप रहा था दिल! कोहली ने खोला RCB की ऐतिहासिक जीत का सबसे टफ सच
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 26 मार्च को भारतीय टीम के होम सीजन (2026-27) का शेड्यूल भी जारी किया. आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे मैच भी खेलेगी. इसके बाद भारत जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगा, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज भी आयोजित होगी.
बांग्लादेश दौरे पर भी जाएगी टीम इंडिया? यदि सरकार से मंजूरी मिली तो सितंबर में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां 3 वनडे मुकाबले भी खेले जाने हैं. सितंबर–अक्टूबर 2026 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन वनडे मुकाबले भी होंगे. इसके बाद अक्टूबर–नवंबर 2026 में भारत न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगा, जहां पांच वनडे मुकाबले भी निर्धारित हैं.
यह भी पढ़ें: 17 शहर, 22 मुकाबले... BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










