
IPL 2026 Full Schedule: 50 मैच, 12 शहर... आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से होगी जंग
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. 13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मैच 12 शहरों में खेले जाएंगे. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दूसरे फेज का पहला मैच होगा. इस चरण में 8 डबल-हेडर भी होंगे. पंजाब, राजस्थान और RCB के होम वेन्यू में बदलाव देखने को मिलेगा. ध्यान रहे IPL के पहले फेज की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है.
IPL 2026 Phase 2 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League ) 2026 के दूसरे फेज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का यह अहम फेज 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें लीग स्टेज के बाकी 50 मुकाबले खेले जाएंगे. ध्यान रहे IPL के पहले फेज की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होनी है.
दूसरे फेज के मुकाबले देश के 12 शहरों में होंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.
इस दूसरे फेज की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी, जहां हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दूसरे फेज के हाई-वोल्टेज शेड्यूल की शुरुआत करेगा.
फैन्स के लिए इस बार भी डबल-हेडर का खास इंतजाम किया गया है. कुल 8 डबल-हेडर खेले जाएंगे, जिनमें दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से शुरू होंगे.
आईपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











