
Virat Kohli, Ind Vs Sa: गलती से सीख गए कोहली! 15 डॉट बॉल खेलीं फिर जड़ दी शानदार कवर ड्राइव
AajTak
केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के जल्दी आउट होने के बाद उन्हें खुद ही क्रीज़ पर आना पड़ा.
Virat Kohli, Ind Vs Sa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाने के बाद कप्तान विराट कोहली ने टीम में वापसी की है. केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के जल्दी आउट होने के बाद उन्हें खुद ही क्रीज़ पर आना पड़ा. लेकिन विराट कोहली जब क्रीज़ पर आए, तब कुछ खास हुआ. विराट कोहली ने अपनी शुरुआती 15 बॉल डॉट खेलीं और कोई भी रन नहीं बनाया. लेकिन 16वीं बॉल पर विराट कोहली ने अपना फेवरेट शॉट खेला और कवर ड्राइव जड़कर खाता खोला. Third time’s the charm, as they say pic.twitter.com/ymOtUSUPdr Cover Drive 😍#ViratKohli pic.twitter.com/7xXJyCTTjM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











