
Virat Kohli, Ind Vs Sa: केपटाउन टेस्ट के लिए कोहली फिट, बोले- मुझे कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं
AajTak
इस दौरे पर ये पहली बार है जब विराट कोहली मीडिया के सामने आए हैं. जब विराट कोहली की फिटनेस को लेकर सवाल हुआ तब उन्होंने कहा कि वह तीसरा मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
Virat Kohli, Ind Vs Sa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से बात की है. इस दौरे पर ये पहली बार है जब विराट कोहली मीडिया के सामने आए हैं. जब विराट कोहली की फिटनेस को लेकर सवाल हुआ तब उन्होंने कहा कि वह तीसरा मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बैटिंग फॉर्म पर हुए सवाल पर कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब बल्लेबाजी को लेकर बात हो रही है. मैंने अभी तक टीम के लिए जो भी परफॉर्म किया है, मैं उसमें काफी गर्व महसूस करता हूं. पिछले कुछ सालों में मैं बेहतरीन पलों में टीम के साथ ही रहा हूं. ऐसे में मुझे लगता है कि मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











