
Virat Kohli Hotel Room: विराट कोहली के कमरे में घुसपैठ पर गुस्से में खिलाड़ी और फिल्मी सितारे, वॉर्नर बोले- ये बेहूदापन
AajTak
विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. इसी दौरान उनके होटल रूम में किसी ने घुसपैठ की और वीडियो बनाकर लीक कर दिया है. कोहली ने ये वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई है. इस पर क्रिकेट जगत के साथ फिल्मी हस्तियों ने भी गुस्सा जताया है. जानिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर डेविड वॉर्नर ने क्या कहा...
Virat Kohli Hotel Room: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे विराट कोहली के साथ एक बड़ी घटना हुई है. उनके होटल के रूम में किसी ने घुसपैठ की और वीडियो बनाकर लीक कर दिया. इस बात से विराट कोहली बेहद गुस्सा हुए और उन्होंने भी यह वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है.
कोहली ने पोस्ट में लिखा कि मैं फैन्स की भावनाओं की कद्र करता हूं, लेकिन उन्हें भी लोगों की प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए. कोहली के वीडियो शेयर करते ही इस पर खेल जगत से लेकर फिल्मी हस्तियों ने कमेंट किए और अपनी भी नाराजगी जताई है. ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इसे बेहूदा बताया है.
वॉर्नर ने पूछा- क्या ये क्राउन पर्थ होटल का था?
कोहली की पोस्ट पर वॉर्नर ने कमेंट में लिखा, 'ये बेहूदापन है. ये बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा.' इसके साथ ही वॉर्नर ने पूछा कि क्या ये क्राउन पर्थ होटल का था? वॉर्नर के अलावा बॉलीवुड स्टार्स ने भी कमेंट कर अपनी नाराजगी जताई है.
... फिल्मी हस्तियों ने भी जताई नाराजगी
वरुण धवन से लेकर अर्जुन कपूर ने इस पर गुस्सा जताया. कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी एक अलग पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. वरुण धवन ने लिखा, 'भयावह व्यवहार है.' इनके अलावा अर्जुन कपूर ने लिखा, 'बिल्कुल अनैतिक और निंदनीय.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










