
Virat Kohli Gurugram Property: विराट कोहली की दरियादिली, बड़े भाई विकास कोहली के नाम कर दी गुरुग्राम की प्रॉपर्टी
AajTak
विराट कोहली ने अपनी दरियादिली दिखाई है. उन्होंने गुरुग्राम में स्थित अपनी कीमती प्रॉपर्टी अपने बड़े भाई विकास को दे दी है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले यह कदम उठाया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है.
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट कोहली गुरुग्राम स्थित अपने घर पहुंचे और अपने भाई विकास कोहली के नाम गुरुग्राम की प्रॉपर्टी कर दी.
दरअसल, मंगलवार दोपहर कोहली गुरुग्राम की वजीराबाद तहसील में पहुंचे थे. जहां उन्होंने बड़े भाई विकास कोहली के नाम गुरुग्राम से जुड़ी प्रॉपर्टी की GPA (General Power of Attorney) भाई विकास कोहली के नाम कर दी.
इस दौरान विराट कोहली ने तहसील में कार्यरत कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिए गौरतलब रहे विराट कोहली बीते दिनों परिवार के साथ इंग्लैंड में शिफ्ट हुए है. इसी के चलते विराट कोहली ने प्रोपर्टी से जुड़े कानूनी अधिकार अपने भाई को सौंपे है
दरअसल एक सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी (General Power of Attorney - GPOA) एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति (मुख्य व्यक्ति) को किसी अन्य व्यक्ति (एजेंट) को अपनी ओर से व्यापक कानूनी और वित्तीय कार्य करने का अधिकार देता है.
यह एजेंट को बैंकिंग, संपत्ति प्रबंधन, अनुबंधों पर हस्ताक्षर और अन्य कई वित्तीय मामलों सहित कई क्षेत्रों में निर्णय लेने की शक्ति देता है, जब तक कि यह रद्द न हो जाए या मुख्य व्यक्ति की मृत्यु न हो जाए.
कोहली की बात की जाए तो वो टी20 से संन्यास ले चुके हैं. वहीं इसी साल उन्होंने 10 मई को टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लिया. कोहली भारत के लिए इस साल केवल चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखे थे. अब कोहली 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










