
Virat Kohli Bowling: विराट कोहली ने सबको कर दिया हैरान, 6 साल बाद की बॉलिंग
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में फिफ्टी लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं. यह मैच भारतीय टीम ने 40 रनों के अंतर से जीत लिया. फिफ्टी के बाद कोहली ने दूसरी पारी में बॉलिंग करके फैन्स को आश्चर्य में डाल दिया. कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 6 साल बाद गेंदबाजी की थी.
Virat Kohli Bowling: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों यूएई में एशिया कप 2022 खेल रहे हैं. यहां उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में फिफ्टी लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं. कोहली ने संभलकर खेलते हुए मैच में 44 बॉल पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली.
यह मैच भारतीय टीम ने 40 रनों से जीत लिया. इसी के साथ सुपर-4 स्टेज में भी जगह बना ली है. जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 26 बॉल पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
टी20 में कोहली ने 6 साल पहले की थी गेंदबाजी
मैच में विराट कोहली ने फैन्स को हर तरह से चौंकाया है. पहले उन्होंने बैटिंग में फिफ्टी लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए. इसके बाद दूसरी पारी में बॉलिंग (Right arm Medium) करके फैन्स को आश्चर्य में डाल दिया. कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 6 साल बाद गेंदबाजी की थी. कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में एक ओवर गेंदबाजी की और 6 रन दिए. हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका.
इससे पहले विराट कोहली ने 31 मार्च 2016 को टी20 इंटरनेशनल मैच में बॉलिंग की थी. तब मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला गया था. इसमें कोहली ने 1.4 ओवर गेंदबाजी की थी और 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.
इंटरनेशनल क्रिकेट में दो साल पहले भी बॉलिंग की थी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












