
Virat Kohli Anushka Sharma: भजन-कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का के साथ सामने आईं तस्वीरें
AajTak
विराट कोहली ढाई साल से इंटरनेशनल शतक और पांच महीनों से अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. कोहली ने पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाया था...
Virat Kohli Anushka Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. वह पिछले ढाई साल से शतक नहीं लगा सके. कोहली का यह बुरा समय उनका इंग्लैंड में भी पीछा नहीं छोड़ रहा है. यही वजह है कि अब कोहली भगवान की शरण में पहुंचे हैं.
दरअसल, विराट कोहली इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं. यहां उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं. यह दोनों लंदन में एक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम अटेंड करने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में पहुंचे कोहली और अनुष्का की फोटोज भी सामने आई हैं.
बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का आखिरी यानी निर्णायक वनडे मैच रविवार (17 जुलाई) को मैनचेस्टर में खेला जाएगा.
लंदन में हुए भजन-कीर्तन में पत्नी के साथ पहुंचे कोहली
यह भजन-कीर्तन फेमस अमेरिकी गायक कृष्णा दास ने आयोजित किए थे. वह भक्ति गीतों के लिए पहचाने जाते हैं. कोहली और अनुष्का भी उनका कीर्तन अटेंड करने पहुंचे थे. कृष्णा दास के शिष्यों में से एक हनुमान दास ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह कोहली और अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं.
कोहली ढाई साल से इंटरनेशनल शतक नहीं लगा पा रहे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











