
Virat Kohli 100th Test: राहुल द्रविड़ से मिली 100वें टेस्ट की कैप, तो भावुक हुए विराट कोहली, सुनाया पुराना किस्सा
AajTak
विराट कोहली ने मोहाली में उतरते ही अपने टेस्ट मैचों का शतक पूरा कर लिया है. वह भारत के 12वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मोहाली टेस्ट में उतरते ही इतिहास रचा है. विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं. मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने विराट कोहली का सम्मान किया, कोच राहुल द्रविड़ ने विराट को एक स्पेशल कैप सौंपी. इस दौरान विराट कोहली इमोशनल हुए और पुराना किस्सा साझा करते दिखे. कोच राहुल द्रविड़ ने जब विराट कोहली को स्पेशल कैप सौंपी, तब विराट ने कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे अपने 100वें टेस्ट की कैप अपने बचपन के हीरो से मिल रही है. मेरे पास अंडर-15 की वो तस्वीर आज भी है, जहां में आपके साथ खड़ा हूं और सिर्फ आपको ही देख रहा हूं. Virat Kohli's felicitation ceremony.#VK100 #100thTestForKingKohli #INDvSL #ViratKohli𓃵 https://t.co/mDorGbDB1l pic.twitter.com/5qAXliQMqh Moments like these make you feel grateful for where you are. I guess dreams do come true #Grateful #Thankful pic.twitter.com/wk6pVLXiDR

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











