
Virat Kohli: कोहली ने लिया नया हेयरकट, AUS के खिलाफ अब इस लुक में आएंगे नजर
AajTak
विराट कोहली ने इस टी20 सीरीज से पहले अपना हेयर कट भी करवाया है. क्रिकेट फैन्स को स्टार बल्लेबाज का यह हेयरस्टाइल काफी भा रहा है और सोशल मीडिया पर कोहली की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. हालिया एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए यह टूर्नामेंट काफी खास रहा था.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर (मंगलवार) से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हो रहा है. जहां एरॉन फिंच के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम जमकर अभ्यास कर रही है. वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के भी कुछ खिलाड़ी मोहाली पहुंच चुके हैं. रविवार को बाकी खिलाड़ियो के पहुंचने के बाद भारतीय टीम भी अभ्यास करना शुरू कर देगी..
इस सीरीज में विराट कोहली पर फैन्स की निगाहें होंगी जो फॉर्म में लौट चुके हैं. खास बात यह है कि विराट कोहली ने इस टी20 सीरीज से पहले अपना नया हेयरकट भी करवाया है. क्रिकेट फैन्स को कोहली का यह हेयरस्टाइल काफी भा रहा है और सोशल मीडिया पर कोहली की तस्वीर काफी वायरल हो रही है.
द्रविड़ को छोड़ सकते हैं पीछा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन के अलावा भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने की भी दहलीज पर हैं. विराट कोहली यदि 62 रन बना लेते हैं तो वह मौजूद कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे. फिलहाल कोहली ने 468 मैचों में 53.81 की औसत से 71 शतक और 124 अर्धशतकों के साथ 24002 रन बनाए हैं. द्रविड़ ने भारत के लिए 504 मैच खेलकर 45.57 की औसत से कुल 24002 रन बनाए थे.
11 हजार टी20 रन बनाने के करीब

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










