
Vinesh Phogat Medal Case Updates: विनेश फोगाट के मेडल मामले में फैसला टला, सिल्वर मिलेगा या नहीं? अब इस दिन लगेगी मुहर
AajTak
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को सिल्वर मिलेगा या नहीं इसपर फैसला ऑस्ट्रेलियाई जज डॉ. एनाबेले बेनेट सुनाएंगी. आमतौर पर एड-हॉक पैनल को फैसला सुनाने के लिए 24 घंटे का समय दिया जाता है. लेकिन अब फैसले की तारीख फिर बढ़ा दी गई. इसपर फैसला 11 अगस्त को आएगा.
पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट मामले की सुनवाई 9 अगस्त (शुक्रवार) को पूरी हो गई थी. अब इस मामले में फैसले का इंतजार पूरे देश को है. फैसला पहले 10 अगस्त (शनिवार) को आने की उम्मीद थी, लेकिन अब फैसले की टाइमलाइन को बढ़ा दिया गया. अब विनेश को सिल्वर मिलेगा या नहीं... इसपर फैसला 11 अगस्त यानी रविवार को भारतीय समयानुसार 9.30 बजे तक आएगा. हालांकि इस फैसले का डिटेल ऑर्डर बाद में जारी किया जाएगा.
ऑस्ट्रेलियाई जज सुनाएंगी फैसला
डॉ. एनाबेले बेनेट एसी एससी (Dr Annabelle Bennett AC SC) इस मामले में फैसला सुनाएंगी. बता दें कि पहले CAS (Court of Arbitration for Sports) ने अपना फैसला सुनाने के लिए 10 अगस्त भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे तक का वक्त रखा था. आमतौर पर एड-हॉक पैनल को फैसला सुनाने के लिए 24 घंटे का समय दिया जाता है. लेकिन अब फैसले की तारीख फिर आगे बढ़ा दी गई.
विनेश फोगाट ने बुधवार को CAS में ओलंपिक फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए. ओलंपिक खेलों या उद्घाटन समारोह से पहले 10 दिनों की अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के समाधान के लिए यहां खेल पंचाट का तदर्थ विभाग (Court of Arbitration for Sports- CAS) स्थापित किया गया.
विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट ने फैसला टलने पर बयान दिया. महावीर ने कहा, 'हम दो दिन से इंतजार कर रहे हैं. मैं भारत सरकार का आभारी हूं जिन्होंने अच्छे वकील नियुक्त किए. मुझे उम्मीद है कि अच्छी खबर आएगी. हम गोल्ड से वंचित हो गए, लेकिन लोग दुआ कर रहे हैं कि उसे सिल्वर मिले. परिवार के सभी सदस्य विनेश को अपना फैसला बदलने के लिए कहेंगे. जो भी फैसला आएगा हम उसका खुशी से स्वागत करेंगे. मेरा मानना है कि फैसला टलना हमारे लिए अच्छा संकेत है. सरकार रजत पदक के लिए पूरी कोशिश कर रही है और मैं सरकार का आभारी हूं.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










