
Video: लापरवाह ई-रिक्शा ड्राइवर ने छीनी मासूम की जिंदगी, दो सहेलियां समेत 3 घायल
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से 16 साल की स्कूली छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो सहेलियां और एक युवक घायल हो गया. आरोपी चालक दिलीप रेड लाइट तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दिल्ली के पहाड़गंज चौक पर सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ई-रिक्शा का हादसा बड़ा दुखद साबित हुआ. तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते समय ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार तीन स्कूली बच्चियां और एक युवक घायल हो गया. हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 46 वर्षीय चालक दिलीप रेड लाइट तोड़कर तेज गति से निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा पलट गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की छापेमारी, नाइजीरियाई तस्कर छत से कूदा, पैर टूटा, 2 करोड़ की ड्रग्स जब्त
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया. अन्य दो छात्राएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है. मृतका व अन्य छात्राएं सुबह स्कूल जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं.
देखें वीडियो...
पुलिस ने आरोपी चालक दिलीप, जो पहाड़गंज के मोतिया खान झुग्गी का रहने वाला है, उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया है. हादसे में शामिल ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










