
Video: 'ये क्या बकवास है?' 40 साल के शख्स ने की 11 साल की बच्ची से शादी, मां नहीं लौटा पाई कर्ज, भड़के लोग
AajTak
बिहार में हैरान कर देने वाली घटना हुई है, जिससे लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या हम हजारों साल पीछे चले गए हैं? यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ अधेड़ उम्र के शख्स ने शादी की है.
बिहार में एक ऐसी घटना हुई है, जिसके बारे में जानते ही आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या हम हजारों साल पीछे चले गए हैं? घटना ऐसी है, जो साफ साफ गरीबी का मजाक उड़ा रही है. मामला राज्य के सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र का है. जहां एक 40 साल के शख्स ने 11 साल की मासूम से शादी कर ली है. वो भी इसलिए क्योंकि उसकी मां 2 लाख रुपये का कर्ज लौटा नहीं पाई थी.
नाबालिग बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उससे इस मामले में सवाल पूछे जा रहे हैं. साथ ही जिस शख्स ने उसके साथ शादी की है, वो भी सवालों के जवाब दे रहा है. आरोपी शख्स का नाम महेंद्र पांडे बताया जा रहा है. ये शख्स मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है. इस शादी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है.
क्या बोल रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो के कमेंट सेक्शन पर नजर डालें, तो एक यूजर का कहना है, 'इस हृदय विदारक स्थिति के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'शर्मनाक है दंड मिले.' तीसरे यूजर ने कहा, 'इस आदमी को गिरफ्तार करो. पुलिस क्या कर रही है?' वहीं चौथे यूजर ने कहा, 'सरकार क्या कर रही हैं? कानून व्यवस्था है कि नहीं?' एक और यूजर ने कहा, 'ये क्या बकवास है.'
इस ट्वीट के जवाब में बिहार पुलिस ने सिवान पुलिस को टैग करते हुए लिखा है, 'सिवान पुलिस कृपया आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई हेतु प्रेषित.' हालांकि इसके जवाब में सिवान पुलिस की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









