
Video: महाराष्ट्र के लातूर में सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, कई घायल, 42 यात्री थे सवार
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर-नांदेड़ हाईवे पर नांदगांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ. बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में 42 यात्री सवार थे, जिनमें से चार से पांच की हालत गंभीर है. घायलों को लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 42 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई. यह दुर्घटना लातूर-नांदेड़ हाईवे पर स्थित नांदगांव के पास हुई. हादसे की वजह एक बाइक सवार की लापरवाही बताई जा रही है, जो अचानक ही बस के सामने आ गया. बाइक सवार को बचाने में ही बस पलट गई. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, अहमदपुर शहर से लातूर की ओर जा रही बस हाईवे पर तेज रफ्तार में थी. जैसे ही बस नांदगांव के पास पहुंची, अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया. बस चालक ने उसे बचाने की कोशिश में हाईवे पर तेज मोड़ लिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे के दौरान बस में सवार 42 यात्री सवार थे, जिसमें से चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य यात्री भी घायल हुए हैं.
ये भी पढ़ें- लातूर में मोटरसाइकिल और टेम्पो की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
देखें वीडियो...
घायलों का इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत लातूर शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. इस पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










