
Video: बीच रास्ते में खराब हो गई सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी, अफसरों के छूटे पसीने
AajTak
UP News: बिजनौर में 2 दिनों के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी बीच रास्ते में ही खराब हो गई. जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सीएम को उस गाड़ी से निकालकर काफिले की दूसरी गाड़ी में बैठाया और वहां से निकल गए.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गाड़ी अचानक खराब हो गई. जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. सुरक्षाकर्मी और अधिकारी तुरंत गाड़ियों से उतरे और सीएम को दूसरी गाड़ी में बैठाकर वहां से आगे बढ़ गए.
दरअसल, बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ विदुर मंदिर दर्शन करने के बाद लौट रहे थे. उसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक रुक गई. सीएम की गाड़ी रुकते ही काफिले में शामिल अधिकारी और नेता फौरन उनके पास पहुंचे.
शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी बिजनौर से 10 किलोमीटर दूर महात्मा विदुर के ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. दर्शन के बाद जब लौटकर वो डाक बंगला आ रहे थे, तभी बीच शहर में चौराहे के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई.
यहां देखिए Video:
इसके बाद अधिकारी तुरंत उतरकर सीएम की गाड़ी के पास पहुंचे, तब ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी खराब हो गई है. उसके बाद काफिले में शामिल दूसरी गाड़ी में मुख्यमंत्री को बैठाकर डाक बंगला के लिए रवाना किया गया.
जब उनका काफिला वहां से सुरक्षित निकल गया तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली. मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम बिजनौर के डाक बंगले में ही करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










