
Video: बिजली के ट्रांसफर पर चढ़ा युवक, तभी लग गया करंट, जलते हुए गिरा नीचे
AajTak
नोएडा के जेवर थानाक्षेत्र में एक युवक नशे की हालत में बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया. उसने वहां हाई वोल्टेज ड्रामा किया. लेकिन इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह नीचे आ गिरा. गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बेहद विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें दिखा कि कैसे ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को करंट लगा और उसकी मौत हो गई. घटना जेवर थानाक्षेत्र की है. युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़कर पहले हाई वोल्टेज ड्रामा किया. लेकिन इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह नीचे आ गिरा. गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने बताया कि रविवार को थाना जेवर क्षेत्र अंतर्गत नोशाद पुत्र वकील निवासी कलोंदा थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर (35 वर्ष) ने दाऊजी मंदिर कस्बा थाना जेवर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली का तार पकड़ लिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे पुलिस के द्वारा इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया गया है.
नशे की हालत में था युवक
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में युवक नशे की हालत में पाया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा जाएगी. दूसरी तरफ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










